फांसी लगाकर अधेड़ ने दी जान
फतेहपुर, मई 16 -- फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के सराय साबा नगरा गांव में एक अधेड़ ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 50 वर्षीय सज्जित सिंह शुक्रवार शाम शराब पीकर घर पहुंचे थे। पत्नी उमा देवी ने उन्हें खाना खाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। दोबारा भोजन के लिए कहने पर वह नाराज होकर घर से बाहर चले गए। कुछ देर बाद परिजनों को पता चला कि उन्होंने घर के पीछे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह भी पढ़ें- आम के पेड़ में फंदे से लटक अधेड़ ने की आमहत्या मृतक के पुत्र अजय कुमार व पत्नी से पुलिस ने पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.