कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- कोतवाली के चक नारा निवासी 55 वर्षीय बासुदेव मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार की सुबह कमरे में फंदे से लटक जान देने की कोशिश की। चीखें सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बासुदेव के आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है जांच जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...