प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 19 -- कुंडा, संवाददाता। पति के साथ मुंबई जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता ने पति के इनकार करने पर फांसी लगाकर जान दे दी। जबकि मृतका के भाई ने ससुरालवालों पर बहन की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाघराय थाना क्षेत्र के साहू की चरही महमदपुर भाग गांव निवासी भोला पटले मुंबई में रहता था। एक सप्ताह पहले वह मुंबई से घर आया था। भोला पटेल की 33 वर्षीय पत्नी आरती पटेल ने सोमवार को भोर में घर के पीछे छप्पर में बांस के सहारे साड़ी से फांसी लगा ली। करीब सात बजे मृतका की सास सावित्री ने देखा तो वह अवाक रह गई। प्रधान पार्वती देवी में पुलिस को खबर दी तो पुलिस पहुंची। तहसीलदार सालिकराम की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। मृतका के मायके अरुवांव...