कन्नौज, मई 7 -- कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव में एक युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया और उसे परिजन सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। क्षेत्र के ग्राम जाफराबाद निवासी राजीव बाल्मीकि (24) पुत्र रामप्रकाश बाल्मीकि ने किसी बात से क्षुब्ध होकर गुरूवार की दोपहर घर के अंदर कमरे में साड़ी से फांसी लगा ली। परिजनों की नजर जब उस पर पड़ी, तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। वाहन की व्यवस्था कर परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। अभी 9 दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.