अमरोहा, जून 22 -- हसनपुर, संवाददाता। प्रेमिका को घर लाने के चंद घंटे बाद युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। रात में ही प्रेमिका फरार हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार किया है। युवक की मौत के कारण व परिस्थितियों को लेकर रहस्य बना हुआ है। यह भी पढ़ें- गुलरिहा क्षेत्र में प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने की खुदकुशीमृत्युसम्बंधी जानकारी जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी 22 वर्षीय युवक नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि युवक का नोएडा में तीन बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक प्रेमिका को लेकर शनिवार शाम घर पहुंचा। रात करीब 3 बजे युवक का शव अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद प्रेमिका मौके से फरार हो गई। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया...