लखनऊ, जून 1 -- UP News: लखनऊ में एक नवविवाहिता की लाश घर के अंदर ही फांसी के फंदे से लटकी मिली है। विवाहिता का पति सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है और उसके सात लाख से ज्यादा फालोअर हैं। नवविवाहिता भी सोशल मीडिया पर एक्टिव थी। मायके वालों ने इन्फ्लुएंसर पति और ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दहेज में स्कार्पियो गाड़ी मांगी जा रही थी। नहीं देने पर प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही विवाहिता के चाचा की शिकायत पर पति, ससुर समेत छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पति को हिरासत में ले लिया है।डेढ़ साल पहले हुई शादी, छह माह का बेटा बताया जाता है कि कानपुर नगर के बगाही निवासी मनोज वर्मा की बेटी मानसी (23) की शादी 9 दिसंबर 2024 को सआदतगंज झब्बारन काला फाटक निवासी सागर ...