प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। घर के अंदर किशोरी का फंदे से लटकता शव पाया गया। खेत से लौटी मां ने बेटी को फंदे से लटकता देखा तो चीखने लगी। शोर सुनकर गांव के लोग जुटे। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इलाके के डगरारा निवासी शिवकुमार वर्मा की 16 वर्षीय बेटी कविता का मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घर के अंदर दुपट्टे से लटकता शव पाया गया। खेत से घर लौटे परिजनों ने किशोरी को फंदे से लटकता देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर चर्चा है कि किशोरी का भाई से विवाद हुआ। इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले में परिजनों तरफ से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...