कौशाम्बी, मार्च 13 -- कोतवाली क्षेत्र के चक नारा गांव में करीब 10 दिन पहले एक युवती फांसी के फंदे पर लटकती मिली थी। गुरुवार देर रात युवती की मौत हो गई। उसे मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। चक नारा गांव निवासी संतलाल किसानी करता है। उसकी 18 वर्षीय बेटी उर्मिला देवी का शव तीन मार्च को घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। परिवार वालों ने गंभीर हालत में युवती को मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां गुरुवार की देर रात उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढ़स बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह का क...