कौशाम्बी, जनवरी 3 -- सरायअकिल। सरायअकिल के नेवादा गांव की 31 वर्षीया सुनीता पत्नी स्व. प्रदीप की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला। जानकारी होने पर परिजनों में रोना-पीटना मच गया तो गांव के लोगों को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनीता की मौत को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगी। परिवार के लोगों का कहना है कि ढाई माह पहले सुनीता के पति प्रदीप की मुंबई में मौत हो गई थी। इससे वह खासा तनाव में चल रही थी। इसी वजह से उसने आत्महत्या की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...