कौशाम्बी, जून 3 -- एक राज मिस्त्री की लाश बुधवार दोपहर घर के भीतर फंदे पर लटकती मिली। उसने खुदकुशी की या कोई और वारदात हुई, फिलहाल यह साफ नहीं है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। करारी थाना क्षेत्र के सैबसा गांव का श्यामलाल (41) पुत्र भैया लाल लोधी राज मिस्त्री था। उसके पांच बेटे व तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, करीब दो साल से वह नशे का आदी हो गया था। इसी बात से नाराज होकर लगभग सात माह पहले पत्नी रीता देवी बच्चों को लेकर मायके चली गई। यह भी पढ़ें- नगला निगोली में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव श्यामलाल घर पर अकेला रहता था। बुधवार की दोपहर मोहल्ले का एक युवक घर बनाने में प्रयोग होने वाला कोई औजार लेने राजमिस्त...