कन्नौज, मई 14 -- तिर्वा, संवाददाता। हसेरन के जसपुरा गांव निवासी एक युवक ने गुरूवार को अपने खेतों के किनारे खड़े नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जसपुरा गांव निवासी नरवीर (30) पुत्र रामनाथ कठेरिया बुधवार की रात खाना खाने के बाद घर से निकल गया था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन की। पर नरवीर का पता नहीं चल सका। गुरूवार की सुबह उसका शव खेतों के किनारे खड़े एक नीम के पेड़ पर लटकता मिला। शव मिलने की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में हसेरन चौकी पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंद...