चंदौली, जून 17 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ गांव में बीते सोमवार की रात 55 वर्षीय अनिल कुमार सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मंगलवार सुबह बेटी ने अपने पिता को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से जिंदा होने के अंदेशा होने पर अनिल कुमार सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर अगली कार्रवाई में जुट गए। मृतक अनिल कुमार सिंह को एक बेटा और एक बेटी हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अनिल सिंह अवसादग्रस्त था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है।

हिंदी ह...