आगरा, अप्रैल 14 -- कोतवाली क्षेत्र के अल्लैहपुर नहर पटरी के निकट एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की। मृतक की शिनाख्त के बाद परिजन पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह पुलिस को अल्लैपुर नहर पटरी के निकट पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मुआयना किया। मृतक की शिनाख्त थाना सिकन्दरपुर वैश्य के गांव मिहौला निवासी 30 वर्षीय अनिल पुत्र खुशीराम के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- घर में तहमत से फंदे में लटका मिला युवक का शव परिजनों ने पुलिस को बताया कि गत सोमवार को अनिल का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। पत्नी ने अपने मायके फोन कर भाई और पि...