हमीरपुर, मई 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली के कलौलीतीर गांव में मंगलवार की सुबह राजमिस्त्री का शव फांसी के फंदे में लटका मिलने से हड़कंप मच गया। राजमिस्त्री ने अपने ही घर में छत वाले कमरे में देर रात साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से शराब के खाली क्वार्टर भी मिले है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।कलौलीतीर गांव निवासी 35 वर्षीय राकेश प्रजापति पेशे से राजमिस्त्री है। पत्नी सुधा के मुताबिक सोमवार को काम से लौटकर आने के बाद राकेश खाना खा-पीकर छत वाले कमरे में चले गए। सवेरे जब पत्नी पति के कमरे में पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था और पति का शव फंदे से लटका था। नजारा देखकर पत्नी चीख पड़ी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.