श्रावस्ती, अप्रैल 24 -- श्रावस्ती, संवाददाता। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव खेत में पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिरसिया थाना क्षेत्र के बनगाई निवासी शिव प्रसाद शुक्ला (30) पुत्र रामानन्द गुरुवार देर शाम को खाना खाकर गांव के बाहर घूमने गया था। जिसे गांव के बाहर बनी पुलिया की दीवार पर लेटा देखा गया। रात में वह घर नहीं आया। शुक्रवार सुबह गांव के लोग खेत की ओर शौच के लिए गए थे। जहां खेत में शिव प्रसाद का शव साड़ी के फंदे में बबूल के पेड़ से लटका पाया। लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के साथ ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सिरसिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद प...