गोपालगंज, जनवरी 27 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के हरपुर नया टोला गांव में मंगलवार सुबह एक नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच के लिए कई नमूने एकत्र किए। मृतका हरपुर नया टोला निवासी दिलीप पटेल के पुत्र मनीष पटेल की 22 वर्षीया पत्नी आरती देवी थी। वह एक माह की गर्भवती भी थी। बताया जाता है कि आरती की शादी 22 मई 2025 को फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करने वाले मनीष पटेल से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। मृतका के भाई विकास कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह एक रिश्तेदार से फोन पर बहन की मौत की सूचना मिली। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.