बांदा, अप्रैल 30 -- बांदा। खाना खाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद पर पत्नी ने टीनशेड के एंगल में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मामा ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेसिक टीम ने नमूने लिए। चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव निवासी अनिल पटेल ने बताया कि उसकी 33वर्षीय बहू गीता देवी पत्नी अतुल पटेल ने बुधवार की रात टीन शेड में लगे एंगल पर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे घरवालो ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही परिजनो में चीख पुकार मच गई। मृतका के जेठ का कहना है कि गीता ने रात को खाना बनाया। सभी को खिलाया खाना खाने को लेकर उसका पति से विवाद हो गया। जेठ ने यह भी बताया ...