एटा, मार्च 5 -- गांव बेंदुला में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलते ही मृतक के ससुरालीजन भी पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। थाना बागवाला के गांव बेंदुला निवासी अर्जुन (25) पुत्र रामबहादुर नोएडा में नौकरी करता था। त्योहार पर दो दिन पहले गांव आए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद युवक को कमरे में चला गया। कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही मृतक के ससुरालीजन जिला मैनपुरी थाना औंछा के गांव नगला मितकर से पहुंच गए। ससुरालीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष की पंचायत चल रही थी और समझौता में बात नहीं बनी। एसएचओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.