इटावा औरैया, फरवरी 11 -- इटावा। शहर के मोहल्ला घटिया अजमत अली में बुधवार शाम एक महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी अभय नारायण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला को फंदे से उतरवाकर अपनी सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान हरिओम की 20 वर्षीय पत्नी मोहिनी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। सीओ सिटी ने बताया प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...