एटा, जनवरी 24 -- फांसी के फंदे पर छात्रा का शव लटका मिला। सांस होने की संभावना पर स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घरवालों के अनुसार युवती मानसिक रुप से परेशान थी और दवाई चल रही थी। थाना जैथरा क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी सुमन (19) पुत्र लाखन सिंह घर में इकलौती थी दो छोटे भाई है। पिता आलू बेचने का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर में छोटा बेटा घर पर आया था जो काफी देर तक दुकान पर नहीं पहुंचा। पिता लाखन सिंह के कॉल करने पर बच्चा मां को साथ लेकर दुकान पर पहुंच गया और घर पर सुमन ही अकेली रह गई थी। देरशाम करीब पांच बजे घरवाले घर पर पहुंचे और दरवाजा खोलते ही सामने युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। लोगों ने फांसी के फंदे से नीचे उतारा। शव को नीचे उतारकर स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुं...