मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- चौरावाला गांव मे रविवार शाम शादीशुदा युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व फॉरेन्सिक टीम की सहायता से घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी 30 वर्षीय पंकज उर्फ़ अंकज हाल मे उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लंढौरा स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। शनिवार को वह घर आया था। परिजनों ने बताया कि रविवार को वह खेतों में मजदूरी करने गए हुए थे। अंकज गांव मे कहीं चला गया।दोपहर के समय पड़ोसी युवक कपिल ने उसे आवाज लगाई आवाज लगाई। दरवाजा न खोलने पर कपिल ने जंजीर तोड़कर दरवाजा खोला तो अंकज का शव छत मे फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर परिजन घर पहुंचे। शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.