जौनपुर, मार्च 10 -- खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी के पीछे 25 वर्षीय कल्पनाथ गुप्ता पुत्र राम लुटावन गुप्ता निवासी खुटहन का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव पाये जाने से सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव‌ कब्जे में ले लिया है। मंगलवार की सुबह लोग खेत की तरफ काम करने गये थे। नाले के पास शीशम के पेड़ से लटकता शव देख शोर मचाने लगे। शव की पहचान खुटहन गांव निवासी कल्पनाथ गुप्ता के रूप में होते ही इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी गई। शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। कल्पनाथ गुप्ता उर्फ कक्कू मिस्त्री पंखा कूलर मोटर वाइंडिंग आदि का काम करते थे। सोमवार की रात पत्नी को बताया था कि आज रात नहीं आएंगे। सुबह संदिग्ध हाल में उसका शव फंदे पर लटकता पाये जाने से घटना को लेकर कई सवाल...