फांसी के फंदे पर लटकता मिला मजदूर का शव
हरदोई, फरवरी 27 -- सांडी। क्षेत्र के गांव मानीमऊ में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पड़ोस में स्थित नीम के पेड़ से अंगौछे के सहारे लटका मिला। नकुल गुरुवार रात नशे में घर से निकला था। शुक्रवार सुबह उसका शव पड़ोस पर फंदे से लटकता मिला। यह दृश्य देख परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे हल्का इंचार्ज अंकुर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, पिता झम्मन की मौत के बाद से नकुल मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी अचानक मौत से मां सोनकली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.