कौशाम्बी, मई 25 -- एयरपोर्ट थाने के अकबरपुर मिर्जापुर गांव में सोमवार सुबह संदिग्ध दशा में बुजुर्ग महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। फंदे पर शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अकबरपुर मिर्जापुर गांव निवासी सुंदर लाल कुशवाहा खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनके बेटे राम भवन कुशवाहा वाहन बॉडी मेकर और शिव भवन कुशवाहा पिकअप चालक हैं। परिजनों के अनुसार, तारावती देवी (70) परिवार में चल रहे विवाद से काफी समय से परेशान थीं। बताया गया कि रविवार को दोनों बहुओं के बीच हुए विवाद को लेकर वह मानसिक रूप से व्यथित हो गई थी। शाम के समय वह अपने कमरे में चली गईं। सोमवार सुबह परिजनों ने कमरे के भीतर उनका शव छत के चुल्ले के सहारे साड़ी के फंद...