कौशाम्बी, मार्च 23 -- पश्चिमशरीरा कस्बा निवासी एक युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पश्चिमशरीरा कस्बा निवासी 20 वर्षीय अंकित सरोज पुत्र अमृत लाल सरोज पेशे से ट्रैक्टर चालक था। रविवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो अंकित का शव चुल्ले के सहारे फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.