कौशाम्बी, फरवरी 20 -- पश्चिमशरीरा कस्बा निवासी एक अधेड़ का शव शुक्रवार सुबह घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उसने खुदकुशी की या हत्या कर शव लटकाया गया, फिलहाल यह साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पश्चिमशरीरा निवासी 50 वर्षीय शंकर यादव पुत्र स्व. बूंदी अविवाहिता था। वह भाइयों से अलग अपने मकान में अकेले रहता था। हलवाई का काम करके जीविकोपार्जन करता था। गुरुवार की रात भाई ने उसे खाना दिया। शुक्रवार सुबह वह काफी देर तक नहीं उठा तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार वालों ने बाहर से आवाज लगाई। भीतर से जवाब नहीं मिलने पर किसी तरह कमरे में जाकर देखा तो चीख पड़े। वहां अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.