औरैया, जून 26 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जागुपुर में एक महिला को फांसी पर लटकाए जाने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीआरवी-112 और कोतवाली पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मामला किसी अपराध का नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद का निकला। जानकारी के अनुसार, जागुपुर गांव में एक दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इसी दौरान घबराई महिला ने अपने मायके फोन कर बताया कि उसका पति उसे फांसी लगाकर मारना चाहता है। बेटी की बात सुनकर चिंतित मायके पक्ष ने तत्काल आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दे दी कि जागुपुर गांव में महिला को फांसी पर लटकाया जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और पीआरवी टीम तत्काल ...