मधुबनी, जुलाई 3 -- झंझारपुर। दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में फांसी की सजा पाए अनीता देवी और उसके प्रेमी जयप्रकाश मंडल को जल्द उपकारा झंझारपुर से भागलपुर केंद्रीय कारा (सेंट्रल जेल) भेजा जाएगा। जेल प्रशासन ने दोनों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए जिला पुलिस से पर्याप्त सुरक्षा बल की मांग की गई है। उपकारा के अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बिहार कारा नियमावली के नियमों के अनुसार मृत्युदंड अथवा फांसी की सजा प्राप्त बंदियों को भागलपुर केंद्रीय कारा में ही रखा जाता है। जिला पुलिस से सुरक्षा बल उपलब्ध होते ही दोनों बंदियों को विशेष वाहन से भागलपुर भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपकारा में एक वर्ष तक की सजा पाने वाले बंदियों को रखा जाता है। मंडल कारा में पांच वर्ष तक की सजा पाने वाले बंदी रखे जाते हैं। वहीं, केंद्रीय ...