हापुड़, दिसम्बर 6 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में शुक्रवार की रात को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह परिजनों ने आनन फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि गांव गालंद निवासी सचिन पुत्र सुभाष अपने परिजनों के साथ रहता था। शुक्रवार की रात को परिजनों के साथ खाना खाकर सो गया था। देर रात सचिन ने पंखे में चुन्नी का फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसके परिजन उठे तो सचिन नहीं दिखाई दिया था। जिसके बाद उन्होंने कमरें में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद उसके परिजनों ने शव को नीचे उतारा और आनन फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। अभी किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी...