नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा में फांसीघर मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व अन्य आप नेताओं के खिलाफ चेतावनी प्रस्ताव पारित किया गया। इससे पूर्व, इस मामले में सदन की विशेषाधिकार समिति ने अपनी रिपोर्ट रखी। इसमें फांसीघर को लेकर भ्रामक प्रचार करने और समिति की अवमानना करने के आरोप लगाए गए। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि समिति द्वारा बुलाए जाने के बाद भी जानबूझकर पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल और पूर्व उपाध्यक्ष राखी बिड़ला नहीं आए। बाद में जब वे मीटिंग में आए भी तो पहले की बैठकों में नहीं आने का कोई भी वाजिब कारण उनके पास नहीं था। इससे सदन की अवमानना हुई है। इस मुद्दे पर चर्चा के बाद उपरोक्त सभी आप नेताओं के खिलाफ च...