रामपुर, जुलाई 20 -- रामपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के खिलाफ गंज कोतवाली में दर्ज फांसीघर की जमीन कब्जाने के केस में सोमवार को आरोप तय नहीं हो सके। मामले में अब चार अगस्त को सुनवाई होगी। दूसरी ओर शाहबाद कोतवाली में दर्ज भड़काऊ भाषण मामले में सुनवाई टल गई, जो अब चार अगस्त को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...