रामपुर, अप्रैल 7 -- रामपुर। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने भारत में फ़िलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला मोहम्मद अबू शावेश से मुलाक़ात की। उन्होंने गाजा समेत पूरे फिलिस्तीन में इजरायल के जुल्म की निंदा की। उन्होंने कहा कि इजरायल की ज्यादती का अंत जरूर होगा। नवेद मियां ने बताया कि वो फ़िलिस्तीन के समर्थक हैं। वो पीड़ितों के साथ खड़े हैं और यही जाहिर करने के लिए राजदूत से मिले थे। उन्होंने बताया कि राजदूत अब्दुल्ला मोहम्मद अबू शावेश भारत में फ़िलिस्तीनी राजदूत हैं। वह 22 अक्टूबर 1970 को गाज़ा के नुसेरात शरणार्थी शिविर में जन्मे थे। मौजूदा संघर्ष के बीच अपने लोगों के मुखर समर्थक रहे हैं और गाज़ा में संकट को समाप्त करने के प्रयासों का समर्थन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप का आग्रह करते रहे हैं। नवेद मियां ने बताया कि राजदूत ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.