बलिया, मार्च 28 -- बेल्थरारोड। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि एवं मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन अली आसिफ जमा रिजवी ने बेल्थरारोड निवासी फहद बिन शराफत एडवोकेट को महासचिव मनोनीत किया है। शराफत के मनोनयन से पार्टी जनों में खुशी की लहर है। उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। शराफत ने कहा कि पार्टी का संगठन मजबूत बनाने के लिए व्यापक रूप से जनसंपर्क किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...