वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी के प्राचीन देवालय और प्रमुख घाट फसाड लाइटिंग से जगमग होंगे। तीर्थाटन और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण काशी के 19 मंदिरों एवं स्थानों का चयन इसके लिए किया गया है। इसके लिए 24 करोड़ की कार्ययोजना तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजी गई है।फसाड लाइटिंग के लिए शहर के जिन स्थानों को चुना गया है उनमें महाश्मशान मणिकर्णिका घाट भी शामिल है। मणिकर्णिका स्थित चार धार्मिक स्थलों त्रिपुरसुंदरी मंदिर, विष्णु चरणपादुका, महाकाल मंदिर और महाश्मशाननाथ मंदिर फसाड के प्रकाश से जगमग होंगे। इसके अलावा यहां ब्रजपालदास धर्मशाला भी रोशन होगी। इसके अतिरिक्त केदार घाट और गौरीकेदारेश्वर मंदिर के घाट की तरफ का हिस्सा, पुराना अस्सी घाट स्थित पंचरत्नेश्वर मंदिर, दुर्गाकुंड स्थित दुर्गामंदिर, कालभैरव, दशाश्वमेध घाट स्थित मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.