पलामू, दिसम्बर 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला पौधा संरक्षण कनीय पदाधिकारी के नेतृत्व में चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के पथरिया खुर्द गांव में फसल सुरक्षा योजना के तहत दो दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया‌। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की जानकारी देकर फसलों को रोग व कीट से सुरक्षित करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 50 किसानों ने भाग लिया जिन्हें फसल सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इसमें वैज्ञानिक विधि से खेती, रासायनिक खेती के सुरक्षित उपयोग, बीजोपचार की विधि, जैविक खेती, तथा घरेलू स्तर पर कीटनाशक तैयार करने जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विशेषज्ञों ने किसानों को व्यवहारिक तरीके से जानकारी देकर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है। सहायक तक...