सीवान, फरवरी 26 -- सीवान। शहर से सटे हकाम के कंचन सिंह ने बताया कि नीलगाय की संख्या लगातार बढ़ रही है। वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नीलगाय से फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही, फसल क्षति का मुआवजा देने की भी मांग की गई है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...