मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- औराई, एसं। बिहार फसल सहायता योजना 2024-25 में धांधली का आरोप लगाते हुए युवा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिओम कुमार ने सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद को आवेदन देकर जांच की मांग की है। कहा कि रैयत किसानों को दो से चार हजार देकर खानापूर्ति की गई, जबकि गैर रैयत किसानों को 20 हजार तक राशि दी गई। इसमें बिचौलियों ने बड़े पैमाने पर उगाही की है। सांसद ने बीडीओ से बात कर जांच का आदेश दिया है। बताया गया कि खरीफ 2024 में भू-धारी किसानों को कम राशि और भूमिहीन गैर रैयत किसानों को गलत तरीके से मोटी रकम भेजी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...