देवघर, मार्च 8 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के दिघरिया गांव में फसल खाने के विवाद को लेकर मारपीट और आगजनी की घटना सामने आई है। इस संबंध में पीड़िता सुदामी देवी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि बुधवार की शाम उनकी गेहूं की फसल गांव के मवेशी खा रहे थे। वह मवेशी को हटाकर उसके मालिक के घर पहुंचाने जा रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। आरोप है कि दरवारी यादव, सन्नु यादव, रामप्रसाद यादव, मुरारी यादव, प्रकाश यादव, महेंद्र यादव, मारवाड़ी महतो, पप्पू यादव, बासुदेव महतो, सिकंदर यादव, दुखन यादव, फूलदेव यादव, दिलीप यादव, नुनधन यादव, दिवाकर यादव, सुधांशु यादव, कमल यादव और विश्वनाथ यादव सहित अन्य ने मारपीट के बाद उनके घर में आग लगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.