पटना, अप्रैल 7 -- मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा दियारा से रविवार रात फसल लूटकर भाग रहा कुख्यात पप्पू राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि तीन अंधेरे में फरार हो गये। कुख्यात के पास से दो कट्टा, पांच गोलियां, मोबाइल और एक ट्रैक्टर बरामद हुए है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मोकामा के मेकरा निवासी स्व. विशो राय का पुत्र पप्पू राय दियारा में एक किसान की फसल लूटकर भाग रहा था। सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को ट्रैक्टर ट्रॉली पर बोरे लदे दिखे और उस पर चार लोग सवार थे। पुलिस को देखकर चारों भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर कुख्यात पप्पू राय को पकड़ लिया। जबकि तीन फरार हो गये। ट्रैक्टर ट्रॉली पर 50 बोरा गेहूं लदे थे। पुलिस को कुख्यात के पास से दो कट्टा और पांच कारतूस और मोबाइल बरामद हुए। पुलिस न...