बरेली, अप्रैल 5 -- सिरौली। गांव शिवपुरी निवासी लक्ष्मी नारायण की पत्नी गीता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का एक युवक उनके खेत में खड़ी फसल को रौंदते हुए निकल रहा था। उन्होंने विरोध किया तो वह गाली गलौज करने लगा। शोर मचाने पर पति लक्ष्मी नारायण, बेटा नवरंग मौके पर पहुंचे तो उनसे भी गाली गलौज किया। इस पर लोगों ने बीच बचाव करा दिया। बाद में आरोपी ने अपने साथियों के साथ खेत से घर लौट रहे पति और बेटे को रास्ते में घेरकर पीटा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...