बक्सर, अगस्त 22 -- प्रशिक्षण कैल्सियम, तांबा व बोरॉन की कमी से सड़न के बारे में बताया सब्जी फसल में पोषक तत्व प्रबंधन की तकनीकी जानकारी दी फोटो संख्या- 10, कैप्सन- शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र में समेकित पोषक तत्व प्रबंधन प्रशिक्षण में भाग लेते किसान। बक्सर, हमारे संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र में 15 दिवसीय समेकित पोषण तत्व प्रबंधन का प्रशिक्षण किसानों को दिया जा रहा है। इस दौरान शनिवार को किसानों को अनिवार्य सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे-जिंक, बोरॉन, तांबा, आदि की कमी के लक्षण, फसल मे लगने वाली बीमारी तथा प्रयोग की मात्रा व विधि की तकनीकी जानकारी दी गई।

किसानों को प्रशिक्षण यह जानकारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. देवकरन ने दी। वहीं रांची की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मीनु कुमारी ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम मे जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे किसानों को सब्...