बरेली, अप्रैल 4 -- भमोरा। खेत में पानी रोकने के विरोध पर चाचा-भतीजे ने मारपीट कर युवक को घायल कर दिया। पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव राजूपुर निवासी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि वह गुरुवार शाम वह खेत पर गया था, वहां पड़ोसी खेत वाले विमल कश्यप अपने खेत में पानी भर रहा था। उसने खेत में पानी जाने का विरोध किया तो विमल ने गालियां दी, विरोध पर भतीजे के साथ मारपीट शुरू कर दी, उसके सिर में चोट लगी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...