चित्रकूट, अप्रैल 15 -- चित्रकूट। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम पुलकित गर्ग की मौजूदगी में किसान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम ने उर्वरक उपलब्धता, चकबंदी, मंडी समिति, जलजीवन मिशन, पीडब्लूडी, विद्युत आपूर्ति व मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना आदि को लेकर पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र किसान तक पहुंचने में बिलंब नहीं होना चाहिए। किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री की समय सीमा बढ़ाने की मांग रखी। जिस पर डीएम ने आश्वस्त किया कि मौजूदा जरुरतों को देखते हुए इसके विस्तार पर कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ को निर्देश दिए कि ग्राम सचिवालयों में सचिव एवं लेखपाल की उपस्थिति का एक निश्चित रोस्टर जारी करें, ताकि स्थानीय स्तर पर ही शिकायतों का समाधान हो सके। यह भी पढ़ें- अब केन्द्रों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.