भदोही, अप्रैल 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। बिना फार्मर रजिस्ट्री कराए किसानों को शासन से संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। पीएम किसान फसल बीमा समेत अन्य योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए कृषक अपना फार्मर रजिस्ट्री जरूर कराएं। एग्रीस्टैक योजना के तहत समस्त भूमिधारक किसानों को सौ प्रतिशत रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएम शैलेश कुमार ने बताया कि जिले में कुल 1 लाख 66 हजार 267 कृषक हैं। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के एक लाख 56 हजार 751 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। जबकि 9516 किसान ऐसे हैं जिनकी फार्मर रजिस्ट्री शेष है। अवशेष फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। फार्मर रजिस्ट्री कराने में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी...