फसल बीमा सिर्फ एक रुपये में कराएं, 31 अगस्त तक ले सकते हैं लाभ
कोडरमा, अगस्त 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के किसानों के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों का बीमा कराने का अवसर उपलब्ध है। योजना के तहत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। किसानों को टोकन शुल्क के रूप में सिर्फ एक रुपये का भुगतान करना होगा। जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश स्वांसी ने बताया कि इस वर्ष योजना के अंतर्गत अगहनी धान और भदई मक्का को शामिल किया गया है। इन फसलों को प्राकृतिक आपदा या अन्य निर्धारित परिस्थितियों में नुकसान होने पर योजना के प्रावधानों के अनुसार किसानों को बीमा दावे का भुगतान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता रथ रवाना उन्होंने जिले के सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना फसल बीमा करा लें। जिला कृषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.