उन्नाव, दिसम्बर 6 -- उन्नाव। कृषि भवन से उप कृषि निदेशक रविचन्द्र प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर फसल बीमा सप्ताह रबी -2025 बाइक रैली को रवाना किया। रैली डीएम कार्यालय, विकास भवन कचहरी होते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों पर पहुंची। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्त्र पर किसानों के बीच योजना का व्यापक प्रचार व अधिक से अधिक से ऋणी व गैर ऋणी किसानों को योजना से जोड़ने का रहा। कार्यक्रम में जनपद/विकासखंड स्तरीय बीमा कंपनी प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...