गिरडीह, अगस्त 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। किसानों को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ने के लिए डीडीसी स्मृता कुमारी, एसी वैभव कुमार सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी अश्विनी ओझा ने गुरुवार को जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई। यह रथ गांव-गांव जाकर किसानों को जागरुक करेगा। बताया गया कि योजना के अंतर्गत ऋणी एवं गैर-ऋणी दोनों प्रकार के किसान नामांकन करा सकते हैं। किसानों को मात्र 1 रुपए के सांकेतिक प्रीमियम पर अधिसूचित फसलों का बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है तथा 1 रुपए के अतिरिक्त किसी प्रकार का अन्य शुल्क देय नहीं है। डीडीसी ने कहा कि कृषि प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र है। ऐसे में किसानों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कृषि...