लोहरदगा, अगस्त 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लोहरदगा जिला झारखंड में बेहतर प्रदर्शन करते हुए नौवें स्थान पर है। जिले में 35,144 किसानों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत 45,688 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसलों का बीमा कराया जाना है। अब तक 21,118 किसानों ने फसल बीमा के लिए आवेदन किया है, जबकि 10,110 हेक्टेयर भूमि में लगी फसल का बीमा हो चुका है। आंकड़ों के अनुसार निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 41.77 फीसदी किसानों और 22.16 फीसदी फसल क्षेत्र का बीमा कराया जा चुका है। किसानों को योजना से जोड़ने के लिए प्रखंड स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Simdega News: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जागरूकता रथ रवाना जागरूकता रथ के माध्यम से भी किसानों को फसल बीमा के फायदे और प्रक्रिया की...