महोबा, अप्रैल 2 -- महोबा, संवाददाता। नटवरलालों के द्वारा जिले में किए गए फसल बीमा में फर्जीवाड़ा का मामला एक बार फिर सुर्खियां बन रहा है। नवांतुक पुलिस अधीक्षक ने फसल बीमा घोटाला और रायल्ट्री फर्जीवाड़ा की जांच कराने का ऐलान किया है। शासन ने शशांक सिंह को जिले की पुलिस महकमा की कमान सौंपी है। नवांतुक पुलिस अधीक्षक ने जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए काम शुरु कर दिए है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर फर्जीवाड़ा की जानकारी हुई है। किसानों के नाम फर्जी बीमा कराने की जानकारी मिली है जबकि वन विभाग, पहाड़, नदियों की भूमि पर भी बीमा कराएं गए है। पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी जिससे भ्रष्टाचार पर प्रहार किया जा सके। इसके साथ ही रायल्ट्री घोटाला की भी जांच कराने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक न...