महोबा, मार्च 9 -- महोबा, संवाददाता। फसल बीमा घोटाला को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही जय जवान जय किसान एसोसिएशन ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए फजी बीमा प्रकरणों की जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। पदाधिकारियों ने खरीफ 2025 के शेष किसानों के भुगतान की मांग उठाई है। जय जवान जय किसान एसोसिएशन के द्वारा फर्जी फसल बीमा के विरोध में तहसील में धरना दिया जा रहा है। नायब तहसीलदार चरखारी हेमकांत त्रिपाठी को दिए ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि तहसील क्षेत्र के काकुन, कीरतपुरा, बराय, सहितअन्य गांवों में कूट रचित दस्तावेज लगाकर फर्जी बीमा कराया गया है। बीमा कराने के बाद क्लेम का भुगतान भी हड़प लिया। खास बात यह रही कि व्यक्तिगत दावा के मामलों में में फर्जीवाड़ा किया गया है। बीमा कंपनी के द्वारा क्लेम होड की सूचना सार्वजनिक की जानी चाहिए। पूरे माम...